Jamshedpur News: स्टेशन टीओपी रोड में हादसा, पहचान में जुटी पुलिस
जमशेदपुर, सितम्बर 18 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना क्षेत्र के स्टेशन टीओपी रोड में गुरुवार रात सड़क किनारे एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला सड़क किनारे रहकर भीख मांगती थी और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी। बताया गया कि रात में वह अचानक डिवाइडर से नीचे गिर गई। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। देर रात तक महिला का शव सड़क किनारे पड़ा रहा। पुलिस महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.