जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस से कटकर एक युवक की गुरुवार रात में मौत हो गई। शव की स्थिति से युवक के ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। घटना टाटानगर स्टेशन से पूर्व गुदरी बाजार के पास की है। सूचना पाकर जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। शव को थाना के शवगृह में रखा है। रेल पुलिस के अनुसार, शव की शिनाख्त नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...