Jamshedpur News: स्टेशन और टाटा-खड़गपुर लोकल के कोच से मिले दो शव, पहचान नहीं
जमशेदपुर, जुलाई 29 -- Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म और ट्रेन से दो पुरुषों के शव मिले हैं, जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। मंगलवार सुबह 45 वर्षीय व्यक्ति का शव प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 से मिला, जबकि सोमवार देर शाम टाटानगर-खड़गपुर लोकल ट्रेन के खाली कोच से 40 वर्ष व्यक्ति का शव बरामद हुआ। स्टेशन ड्यूटी रेल कर्मचारियों की सूचना पर जीआरपी ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर थाने में यूडी के तहत दो मामला दर्ज किया है। रेल पुलिस के अनुसार, दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर-हंसडीहा ट्रेन से अज्ञात शव बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.