Jamshedpur News: स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक से सतर्कता का संदेश देगा रेलवे
जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व जोन के खड़गपुर, आद्रा, रांची और चक्रधरपुर रेल मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम शुरू है। रेल महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने कोलकाता मुख्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत कर अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इससे सभी ने कानून का पालन करने, न रिश्वत लेने और न ही देने का संकल्प लिया है। बताया जाता है कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत रेलवे स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन करने के साथ विक्रेताओं के साथ बैठक और पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता आयोजित किए जाएंगे। स्टेशन इंक्वायरी की ऑटोमेटिक उद्घोषणा सिस्टम से भी इमानदारी से काम करने के प्रति रेल कर्मचारियों को जागरूक किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सीसीएल अधिकारियों व कर्मियों ने सजगता का लिया शपथ
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.