जमशेदपुर, अगस्त 6 -- Jamshedpur News: हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस और हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस में छापेमारी कर वाणिज्य कर्मचारियों ने लोकल ब्रांड की 142 बोतल पानी जब्त की है। औचक जांच अभियान सोमवार शाम चलती ट्रेन में खड़गपुर स्टेशन के पास चलाया गया। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के स्टेशनों व ट्रेनों में सिर्फ रेल नीर बोतलबंद पानी बेचने का आदेश है। रेल नीर नहीं मिलने पर रेलवे ने चुनिंदा ब्रांड के बोतलबंद पानी की बिक्री को मान्यता दी है। बिना किसी जांच व आदेश के लोकल ब्रांड का पानी बेचने वालों पर कार्रवाई के लिए खड़गपुर मंडल व अन्य स्टेशनों पर औचक जांच अभियान चलाया जाता है। टाटानगर स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों में कई बार अवैध हॉकर लोकल ब्रांड का पानी बेचते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...