Jamshedpur News: स्कूल के सामने कीचड़ और जलजमाव से परेशान नौनिहाल, जनप्रतिनिधियों के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश
जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- Jamshedpur News: पटमदा : बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत पोखरिया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय चुनीडीह के सामने बारिश के कारण सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। पिछले कुछ समय से रास्ते पर अत्यधिक कीचड़ और जलजमाव होने के कारण विद्यालय आने-जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो जाने से कीचड़ की स्थिति और गंभीर हो जाती है। बच्चों को इसी रास्ते से होकर विद्यालय जाना पड़ता है। कई बार फिसलने का खतरा बना रहता है, जिससे अभिभावक भी चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बनी इस समस्या की ओर अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि या प्रशासन का ध्यान नहीं गया है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के सामने जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.