Jamshedpur News: स्कूल के बाहर खड़ी कार को मारी टक्कर, नाबालिग पर केस
जमशेदपुर, जुलाई 21 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र स्थित डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल के बाहर खड़ी कार में तेज रफ्तार इनोवा से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने नाबालिग चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता मुरलीधर शर्मा ने बताया कि 20 जुलाई की दोपहर वह बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे थे और उनकी कार के भीतर चालक राजा सिंह बैठा था। इसी दौरान तेज गति से आई इनोवा ने कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक घायल हो गया। शिकायत के अनुसार इनोवा चला रहा युवक नाबालिग प्रतीत हो रहा था तथा उसके साथ एक युवती भी थी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि यदि उस समय स्कूल की छुट्टी हुई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.