जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- Jamshedpur News: बर्मामाइंस स्थित बीपीएम मध्य विद्यालय में चोरों ने तीन कमरों की खिड़कियां और वेंटिलेटर तोड़कर पंखे, गैस सिलेंडर, किताबें और जरूरी कागजात चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी बुधवार सुबह स्कूल खुलने के बाद हुई। मामले में बर्मामाइंस थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रोशन गुलाब किरो ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि एक अक्तूबर की सुबह करीब 8.15 बजे विद्यालय के orderspal कमरा खोलने पहुंचे। इस दौरान रसोईघर से दो पंखे और एक गैस सिलेंडर गायब मिले। कक्षा एक और दो से दो पंखे तथा पुस्तकालय से एक पंखा, किताबें और जरूरी कागजात भी नहीं मिले। जांच करने पर विद्यालय के तीन कमरों की खिड़कियां और वेंटिलेटर टूटे मिले। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, चोरी और तोड़फोड़ से करीब 25...