Jamshedpur News: स्कूली बच्चों को बताए गए बाल अधिकार
जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से धतकीडीह, बिष्टूपुर स्थित राजकीय ठक्कर बापा मध्य विद्यालय में बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों और सामाजिक कुरीतियों के बारे में भी बताया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष पल्लवी दीप ने बच्चों को शिक्षा और समानता के अधिकार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को बिना भेदभाव शिक्षा पाने का अधिकार है। सुरक्षित वातावरण भी हर बच्चे का हक है। उन्होंने भेदभाव, पॉक्सो कानून, नशा उन्मूलन, बाल संरक्षण और मानव तस्करी जैसे विषयों के प्रति बच्चों को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: बाल अधिकारों को लेकर बच्चों को किया जागरूक किसी भी परेशानी पर भरोसेमंद अभिभावक, शिक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.