जमशेदपुर, नवम्बर 21 -- Jamshedpur News: राज्यस्तरीय स्किल प्रतियोगिता में आदिवासी प्लस टू उच्च विद्यालय सीतारामडेरा की छात्रा पायल कुमारी सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में पायल ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी ट्रेड में यह उपलब्धि प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी है। प्राचार्य उदित नारायण सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पायल को बधाई दी। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें उचित मार्गदर्शन और अवसर देने की जरूरत है। व्यावसायिक शिक्षा विद्यार्थियों को कौशल और रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...