Jamshedpur News: सोहराय पर आदिवासियों ने की पशुधन की पूजा, सुख-समृद्धि की मांगी दुआ
जमशेदपुर, नवम्बर 10 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर और आसपास के आदिवासी बहुल इलाकों में प्रकृति और पशुधन का पर्व सोहराय रविवार से शुरू हो गया। संताल आदिवासी समाज के इस प्रमुख पर्व की शुरुआत गोट पूजा के साथ हुई। यह पूजा मनुष्य, प्रकृति और पशुधन के बीच के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। सारजमदा स्थित निदिरटोला गोट टांडी में नायके बाबा पलटन हेम्ब्रम के नेतृत्व में सोहराय की गोट पूजा पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न टोलों से लाए गए मुर्गा-मुर्गियों की बलि देकर मरांग बुरु और इष्ट देवताओं का आह्वान किया गया। ग्रामीणों ने शीश झुकाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और प्रसाद (सोड़े) ग्रहण किया। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे ग्रामीणों ने पूरे आयोजन को सांस्कृतिक रंग दिया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सोहराय पर्व पर गूंजे पारंपरिक गीत, ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.