जमशेदपुर, अक्टूबर 17 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। छात्रों द्वारा संचालित सामाजिक संस्था 'सोशल स्पार्क्स' ने दुर्गा पूजा से पहले सोनारी के डोमुहानी घाट पर नदी घाट की सफाई का अभियान चलाया। इस पहल में लगभग 35 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया और दशमी के दिन होने वाले विसर्जन समारोह से पहले घाट की सफाई की।यह पहल विसर्जन के दौरान होने वाली गंदगी और पर्यावरणीय चिंता को देखते हुए शुरू की गई। देवी को साफ और सम्मानजनक माहौल में विदा करने के महत्व को समझते हुए संस्था ने त्योहार से पहले घाट को तैयार करने की पहल की।अभियान में उत्कर्ष कुमार (संस्थापक), ऋषित, युवराज, दर्श मुनक्का, रेहान, अभिनव त्रिपाठी, मुकुंद, परमवीर, राजवीर, अयाना, मिशा, भूमि, इंद्रानी, दिव्यांशी, माही, आसमान, नीति, सिद्धार्थ, आध्या, अनुराग, अमृत, नैतिक, आयुष, सत्यम, नीरव, साई, हर्षल, अभिन...