जमशेदपुर, अगस्त 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण आसनसोल मेमू ट्रेन 31 अगस्त 3 सितंबर और 5 सितंबर को टाटानगर नहीं आएगी जबकि, टाटानगर से मेमू ट्रेन 4 और 6 सितंबर को आसनसोल नहीं जाएगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से लाइन ब्लॉक को लेकर दोनों तरफ की ट्रेनों को अप डाउन में आद्रा तक चलने का आदेश से हुआ है।। ट्रेनों के अप डाउन में परिचालन दूरी कम होने से कोल्हान और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...