जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- Jamshedpur News: पटमदा के साउथ प्वाइंट स्कूल क्रिकेट मैदान में शुक्रवार को सोमनाथ स्मृति ट्रॉफी (सीजन-2) क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता ने उद्घाटन किया। पहले दिन आठ टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में जय मां काली बामनी और दिघी ब्वॉयज क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बामनी की टीम छह ओवर में सभी विकेट खोकर 53 रन ही बना सकी। टीम की ओर से जय और धर्मेंद्र ने 14-14 रन बनाए। दिघी ब्वॉयज की ओर से रवींद्र ने तीन, आस्तिक ने दो तथा ज्योति और प्रदीप ने एक-एक विकेट लिया। यह भी पढ़ें- दिल्ली, गाजियाबाद, हरिद्वार और विकासनगर सेमीफाइनल में  दिघी ब्वॉयज की टीम ने 5.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सुखदेव ने 20 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ...