Jamshedpur News: सोने की चेन चोरी में सहयोगी से पूछताछ, पुलिस को अब तक नहीं मिला सुराग
जमशेदपुर, अगस्त 18 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू बाराद्वारी में घर से करीब ढाई लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन चोरी के मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर बढ़ई के सहयोगी से पूछताछ की है। हालांकि, पूछताछ के बावजूद पुलिस को अब तक चोरी की चेन के संबंध में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है।
शिकायत का विवरण न्यू बाराद्वारी निवासी 60 वर्षीय देविन्दर सिंह के बयान पर सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने घर में इंटीरियर का काम कर रहे बढ़ई पर चेन चोरी का संदेह जताया है। शिकायत के अनुसार, 5 जुलाई की रात देविन्दर सिंह की पत्नी ने सोने की चेन बेडरूम में रखी थी। अगले दिन 6 जुलाई को बढ़ई अकबर उसी कमरे में इंटीरियर का काम करने पहुंचा। काम खत्म होने के बाद चेन गायब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.