Jamshedpur News: सोनारी श्रीश्री वनराज अखाड़ा परिसर में नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान
जमशेदपुर, जुलाई 14 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सोनारी श्रीश्री वनराज अखाड़ा परिसर में 15 जुलाई से नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू हो रहा है।यहां सहस्त्र चंडी महायज्ञ, पंचकुंडी यज्ञ और श्री देवी भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।यह कार्यक्रम 23 जुलाई तक लगातार चलेगा। हर दिन यज्ञ-हवन, देवी भागवत कथा और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। आयोजन में देश के प्रसिद्ध संत और कथा वाचक भी शामिल होंगे। श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक प्रवचन सुनने का अवसर मिलेगा।इस दौरान कलश यात्रा और मंडप प्रवेश का भी आयोजन किया जाएगा। देवी पूजन के साथ-साथ रामकथा और भगवान श्रीकृष्ण जन्म की झांकी भी होगी।आयोजन को लेकर समिति और स्थानीय लोग जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- Munger News: अंतिम चरण में पहुंची श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियां, कलश यात्रा के साथ कल से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.