Jamshedpur News: सोनारी में पुराने विवाद में दो पक्ष भिड़े, चाकू-डंडे से हमले का आरोप
जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र की न्यू ग्वाला बस्ती में पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जान से मारने की नीयत से हमला करने, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। एक पक्ष ने चाकू से हमला कर घायल करने के साथ सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया। वहीं, दूसरे पक्ष ने डंडे से सिर पर हमला करने और मारपीट के दौरान सोने का मंगल सूत्र नोचने की शिकायत की। मामले में सोनारी थाना में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। पहली प्राथमिकी न्यू ग्वाला बस्ती निवासी दिनेश साह के आवेदन पर दर्ज की गई। दिनेश ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी विक्रेता है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सीवान से सोनारी स्थित अपने घर पहुंचा था और नहाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.