जमशेदपुर, अगस्त 31 -- Jamshedpur News: सोनारी पुलिस ने सोनारी नया लाइन बी ब्लॉक में पशु चोरी करने के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियो में मो शाहिद अफरीदी और मो साहिल शामिल है। दोनों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद कर लिया है। घटना रविवार देर शाम की है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने संतोष कुमार के पशु को चुराने का प्रयास किया था। जिसके बाद लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...