Jamshedpur News: सोनारी भूतनाथ मंदिर में महिला के गले से पांच लाख की चेन चोरी
जमशेदपुर, अगस्त 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सोनारी थाना अंतर्गत भूतनाथ मंदिर परिसर में सावन के आखिरी सोमवार को आदित्यपुर निवासी रीना चौधरी के गले से करीब पांच लाख रुपये कीमत की सोने की चेन चोरी हो गई। पूजा के बाद गले पर हाथ लगाते ही चेन गायब मिली। उन्होंने तत्काल सोनारी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रीना के अनुसार, वह अन्य महिलाओं के साथ भूतनाथ मंदिर पहुंची थीं। इससे पहले वह खाटू श्याम मंदिर गई थीं। उनका आरोप है कि वहां से तीन महिलाएं और तीन पुरुष उनका पीछा कर रहे थे। भीड़ का फायदा उठाकर मंदिर परिसर में चेन चोरी कर ली गई। पुलिस ने मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में एक संदिग्ध फुटेज में दिखाई दिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। आसपास के अन्य कैमरों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.