जमशेदपुर, सितम्बर 12 -- Jamshedpur News: सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश उत्सव के अवसर पर12 एवं 13 सितंबर को सोनारी गुरुद्वारा साहिब में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। गुरुवार को गुरुद्वारा परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रधान बलबीर सिंह एवं चेयरमैन गुरुदयाल सिंह ने बताया कि समारोह के दौरान श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी जत्थे सहित शहर के विभिन्न रागी, कीर्तनकार, कथावाचक और ढाडी जत्थे गुरबाणी कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। यह भी पढ़ें- सेक्टर-2 गुरुद्वारा में 13 को प्रथम प्रकाश पर्वधार्मिक कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दोनों दिन धार्मिक कार्यक्रमों के समापन के बाद संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर बरतेगा। कार्यक्रम में हजूरी रागी श्री दरबार साहिब भाई करमज...