जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सोनारी क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों के लिए मंगलवार को निःशुल्क शव मुक्ति धाम वाहन सेवा की शुरुआत की गई। वीर मंच मैदान, सोनारी में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के सौजन्य और सहयोगियों के सहयोग से सेवा का शुभारंभ हुआ। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अंतिम यात्रा के लिए निःशुल्क वाहन उपलब्ध कराना है, ताकि परिजनों को संकट की घड़ी में अतिरिक्त आर्थिक परेशानी न उठानी पड़े।इस अवसर पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि किसी अपने को खोना परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक होता है। ऐसे समय में अंतिम संस्कार की व्यवस्था भी परिजनों के लिए चुनौती बन जाती है। इसी मानवीय जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह पहल शुरू की गई है, ताकि आर्थिक कठिनाई किसी परिवार की अंतिम यात्रा में बाधा न बने।सेवा का संचालन कांग्रेस पार्टी...