Jamshedpur News: सोनारी : आधी रात को मरीन ड्राइव पर एलपीजी टैंकर से गैस रिसाव, पुलिस ने बंद किया रास्ता
जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- Jamshedpur News: सोनारी के मरीन ड्राइव पर बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एलपीजी गैस टैंकर का नोब टूट गया और गैस रिसाव शुरू हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद पुलिस ने एहतियातन मरीन ड्राइव मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया। बताया जाता है कि दोमुहानी के पास मरीन ड्राइव पर रात 12 बजे एलपीजी गैस लेकर जा रहे टैंकर को साइड से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में टैंकर के टैंक का नोब टूट गया और तेजी से गैस रिसाव शुरू हो गया। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया।पुलिस की कार्रवाई सूचना पाकर सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से सड़क से आवागमन को पूरी तरह से बंद करा दिया। इस दौरान कंपनी के कर्मचारियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.