Jamshedpur News: सेवानिवृत्त कर्मचारी अरविंद कुमार को टाटा वर्कर्स यूनियन ने दी विदाई
जमशेदपुर, अक्टूबर 1 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से बुधवार को यूनियन के कर्मचारी अरविंद कुमार के सेवानिवृत्त होने पर कॉन्फ्रेंस हॉल में सम्मान सभा आयोजित की गई। चंदा सेक्शन से सेवानिवृत्त अरविंद कुमार का यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, सह अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे सहित कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। उन्हें सम्मान स्वरूप गिफ्ट कूपन भी दिया गया।अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने अरविंद कुमार को सहकर्मी बताते हुए उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली और सेवानिवृत्ति के बाद भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। सह अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, अमोद कुमार दुबे, संजीव तिवारी, राजीव कुमार चौधरी और धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय ने भी उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Munger News: सेवानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.