Jamshedpur News: सेन्ट्रल जेल प्रशासन ने निकाला खाद्यान्न व सब्जी आपूर्ति का टेंडर
जमशेदपुर, सितम्बर 4 -- Jamshedpur News: घाघीडीह सेन्ट्रल जेल प्रशासन ने इस साल की चौथी तिमाही में कैदियों के खाने-पीने के सामानों की आपूर्ति के लिए टेंडर निकाल दिया है। इसके तहत आपूर्तिकर्ता अक्तूबर से दिसंबर तक खाद्यान्न और सब्जी-भाजी की आपूर्ति करेंगे। 21 से 28 सितंबर तक ऑनलाइन निविदा प्रपत्र उपलब्ध रहेगा। 29 को अपराह्न चार बजे तक आपूर्ति की जाने वाली सामग्रियों का नमूना जमा करना होगा। 30 सितंबर को जेल अधीक्षक के कार्यालय में टेंडर खोला जाएगा। जिस आपूर्तिकर्ता को टेंडर मिलेगा, उसे एक अक्तूबर से 31 दिसंबर तक निर्बाध सामानों की आपूर्ति करनी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.