Jamshedpur News: सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति ने एडीएम संग पूजा की तैयारियों पर की चर्चा
जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को एडीएम (विधि-व्यवस्था) मुकेश मछुआ से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गा पूजा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। महासचिव ललन यादव ने घाटशिला एवं धालभूम अनुमंडल समेत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियों की समस्याओं से एडीएम को अवगत कराया। पूजा के दौरान यातायात, सुरक्षा, विसर्जन घाटों समेत अन्य संभावित समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी चर्चा की। एडीएम ने समिति द्वारा रखे गए सुझावों एवं समस्याओं पर विचार किया और पूजा को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों की जानकारी दी। एडीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में जिला प्रशासन और सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.