जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों बीच पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की टीम घाटशिला पहुंची।समिति के कार्यकारी अध्यक्ष तापस चटर्जी के नेतृत्व में टीम ने मऊभण्डार स्थित स्वर्णरेखा विसर्जन घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में टीम के सदस्यों ने पाया कि मेन रोड से घाट तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह -जगह गड्ढे हैं। इसके अलावा पूरे घाट क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर घनी झाड़ियां उगी हुई हैं।

बैठक और समस्याएं कार्यकारी अध्यक्ष तापस चटर्जी ने बताया कि इस मामले पर समिति गंभीर है। आगामी 27 सितम्बर को घाटशिला के होटल जेएन पैलेस में घाटशिला अनुमंडल के 61 पूजा कमेटियों की बैठक बुलाई गयी है, जिसमें पूजा कमेटियों को होने वाली समस्याओं, लाइसेंस का लंबित आवेदन ए...