Jamshedpur News: सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की टीम ने घाटशिला के घाटों का किया निरीक्षण
जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- Jamshedpur News: दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की टीम मंगलवार को घाटशिला पहुंची। कार्यकारी अध्यक्ष तापस चटर्जी के नेतृत्व में टीम ने मऊभंडार स्थित स्वर्णरेखा विसर्जन घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान घाट तक जाने वाली सड़क जर्जर मिली। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और दोनों ओर घनी झाड़ियां उगी हुई हैं। तापस चटर्जी ने बताया कि 27 सितंबर को घाटशिला के होटल जेएन पैलेस में अनुमंडल की 61 पूजा समितियों की बैठक होगी। उसमें पूजा समितियों की समस्याओं, लंबित लाइसेंस आवेदनों और नए अनुज्ञप्ति निर्गत कराने समेत अन्य मुद्दों की सूची तैयार कर एसएसपी व उपायुक्त को सौंपी जाएगी। समिति दुर्गा पूजा से एक सप्ताह पहले समस्याओं का समाधान कराने का आग्रह करेगी。 यह भी पढ़ें- Ghumla News: दीपक अध्यक्ष और अम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.