Jamshedpur News: सूर्या इलेवन बना पटमदा-बोड़ाम प्रीमियर लीग सीजन-2 का चैंपियन
जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: पटमदा।बोड़ाम प्रखंड के दिघी भूला स्कूल मैदान में पटमदा-बोड़ाम प्रीमियर लीग सीजन-2 का पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले के साथ संपन्न हो गया। फाइनल में सूर्या इलेवन लावजोड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अदिति एक्सप्रेस गौरडीह को 14 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्या इलेवन लावजोड़ा ने मंटू गोप की तूफानी पारी की बदौलत निर्धारित छह ओवर में सात विकेट खोकर 71 रन बनाए। मंटू गोप ने महज 15 गेंदों पर 29 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। अदिति एक्सप्रेस की ओर से सौमिक मंडल ने तीन विकेट झटके। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अदिति एक्सप्रेस की टीम छह ओवर में छह विकेट खोकर 57 रन ही बना सकी। इस तरह सूर्या इलेवन ने 14 रन से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.