जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- Jamshedpur News: सूचना का अधिकार भ्रष्टाचार उजागर करने और सरकारी अधिकारियों की जवाबदेही तय करने का प्रभावी माध्यम है। इसके बावजूद सूचना देने में देरी, अपीलों का लंबित रहना और सूचना आयोग की निष्क्रियता जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। आरटीआई कार्यकर्ताओं को धमकियां मिलना भी चिंता का विषय है। सोमवार को सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन बिष्टूपुर में आरटीआई कार्यकर्ता संघ की ओर से आयोजित सेमिनार में वक्ताओं ने इन चुनौतियों को उठाया। मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय ने कहा कि सूचना मांगना आज बड़ी चुनौती बन गया है। इसके बावजूद आरटीआई कार्यकर्ता सूचना के अधिकार का इस्तेमाल कर भ्रष्टाचार उजागर कर रहे हैं। सरकारी अधिकारियों को आम नागरिकों को सूचना देनी चाहिए और इसके लिए सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

आरटीआई कानून के विस्तार और नियुक...