Jamshedpur News: सुहाग की सलामती के लिए 15 अगस्त को महिलाएं रखेगी हरियाली तीज
जमशेदपुर, अगस्त 6 -- Jamshedpur News: इस बार सुहाग का पर्व हरियाली तीज 15 अगस्त को मनाया जाएगा। 15 अगस्त को सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुहाग की सलामती के लिए व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा आराधना करेंगी। मान्यता है कि माता पार्वती ने भी भगवान शिव को पाने के लिए हरियाली तीज का व्रत रखकर कठोर तपस्या की थी। तीज को श्रावणी तीज या सिंघारा हरियाली तीज भी कहा जाता है। मारवाड़ी समाज की महिलाएं इसे सिंधारा तीज के नाम से मनाती है। ये व्रत हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है। इस साल 15 अगस्त को हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा। महिलाएं व्रत करने के लिए एक माह पहले से तैयारी में जुट जाती है। हरियाली तीज को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है。 यह भी पढ़ें- सावन पूर्णिमा पर मेष से लेकर मीन राशि वाले करें ये उपाय, बढ़ेगी धन-दौलतबाजारों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.