जमशेदपुर, अगस्त 11 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सावन माह के शुभ अवसर पर लगातार पांचवें साल मंगलवार साकची बाजार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर में सुलतानगंज से आये हुए गंगाजल से भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा हुआ। इसका आयोजन शिव मंदिर कमिटी के लालचंद अग्रवाल एंव बबलु अग्रवाल सपरिवार द्धारा अपने पिता (स्व. विनोद कुमार अग्रवाल) की याद में हर साल किया जा रहा हैं। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल होकर गंगाजल से भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक किया। मंगलवार को प्रातः 10 बजे से शिव पूजन, दोपहर 12.30 बजे से सहस्त्रघट जलाभिषेक, सायं 5 बजे से भव्य श्रृंगार एवं महाआरती का आयोजन किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: शिवालयों में हुआ बाबा का भव्य शृंगार पूजन व आरती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...