Jamshedpur News: सुरक्षित परिचालन से रेलवे क्रॉसिंग हुआ अपग्रेड
जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- Jamshedpur News: दक्षिण पूर्व जोन ने चक्रधरपुर मंडल स्थित टुनिया स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 183 को सुरक्षित परिचालन योजना से गुरुवार को अपग्रेड कर दिया। इससे रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा के तहत ऑप्टिकल फाइबर रिले रिपीटर लगाया गया। टुनिया-गोइलकेरा ब्लॉक सेक्शन में सुरक्षा को मजबूत करने से चक्रधरपुर-राउरकेला मार्ग में ट्रेनों के तेज गति से सुरक्षित चलाने में सहूलियत होगी। बताया जाता है कि पहले इस रेलवे क्रॉसिंग पर नॉन इंटरलॉक सुविधा थी, जो कम्युनिकेशन टेलीफोन और प्राइवेट नंबर तक सीमित था। इससे ग्रीन-रेड स्टेटस इंडिकेशन और हूटर कमांड की सुविधा मिलती है। अभी यह गेट सिर्फ स्टेशन मास्टर की अनुमति से ही संचालित किया जा सकता है, जिससे सुरक्षा और संचालन नियंत्रण और मज़बूत होता है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: ट्रेनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.