जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- Jamshedpur News: शहर के सीमावर्ती इलाके और शहर के बीचोंबीच 3.29 करोड़ रुपये खर्च कर 7 चेकपोस्ट बनाए गए थे, लेकिन 3 साल बाद भी इनमें से चार चेकपोस्ट शुरू नहीं हो पाए। इससे अपराधियों के लिए घटना को अंजाम देने के बाद शहर से बाहर निकलने का रास्ता आसान बन गया है। किसी भी घटना को अंजाम देकर अपराधी आसानी से शहर छोड़ दे रहे हैं। शहर में हाल के दिनों में डकैती और फायरिंग की घटनाएं हुईं, वारदात के बाद अपराधी आसानी से शहर की सीमा से बाहर निकल गए। चेकपोस्ट शुरू रहता तो अपराधियों को पकड़ने में आसानी होती। सात चेकपोस्ट में एमजीएम अस्पताल के पास बने एक चेकपोस्ट में डीएसपी पटमदा का कार्यालय चल रहा है। जबकि दो अन्य साकची गोलचक्कर और बिष्टूपुर स्थित खरकई गोलचक्कर के पास बने चेकपोस्ट का इस्तेमाल ट्रैफिक पुलिस कर रही है। ऐसे में इन चेक...