जमशेदपुर, सितम्बर 15 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। साकची के तमरिया रोड स्थित क्वार्टर में ताला तोड़कर आभूषण चोरी के मामले में गिरफ्तार सुमित दास उर्फ लंगड़ा को पुलिस दोबारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस का उद्देश्य शहर के विभिन्न इलाकों में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाना है।पुलिस के अनुसार, सात सितंबर को तमरिया रोड निवासी सुधांशु आदित्य के क्वार्टर का ताला तोड़कर आभूषण चोरी किए गए थे। जांच के दौरान भुइयांडीह लकड़ी टाल के पास रहने वाले सुमित को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण, हथौड़ा और छेनी बरामद की गई थी।जांच में कदमा इलाके में चोरी की घटना में भी सुमित की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, उसने मो. जफर के साथ मिलकर वारदात की थी। जफर को कदमा पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब दोनों स...