Jamshedpur News: सुभाषित संग्रहावली' का आज होगा लोकार्पण
जमशेदपुर, अगस्त 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। पाणिनि प्रज्ञा परिषद् की ओर से आचार्य बालमुकुंद चौधरी द्वारा संकलित 'सुभाषित संग्रहावली' का लोकार्पण समारोह आज पीएम श्री पीपुल्स अकादमी 2 विद्यालय, न्यू बाराद्वारी में आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय होंगे। अध्यक्षता सुप्रसिद्ध कवयित्री एवं पूर्व संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. रागिनी भूषण करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में साहित्यकार डॉ. अशोक अविचल एवं डॉ. निवारण महतो शामिल हैं। यह पुस्तक संस्कृत साहित्य के सुभाषितों का संग्रह है। आयोजकों ने साहित्यप्रेमियों एवं बुद्धिजीवियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है। इस अवसर पर पुस्तक पर चर्चा एवं साहित्यिक विमर्श भी होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.