जमशेदपुर, अगस्त 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, संवाददाता। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में 17 वर्षीय शिवम राज की शनिवार सुबह मौत हो गई। परिवार को संदेह है कि उन्होंने आत्महत्या की है। परिजन उन्हें एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के अनुसार, शिवम तनाव में थे। एक युवती से संबंध समाप्त होने की बात कही जा रही है। वे पिता के साथ ओडिशा में रहते थे और वहां गैरेज में काम करते थे। रक्षाबंधन के लिए करीब तीन दिन पहले इंदिरा नगर घर आए थे। सूचना पर सीतारामडेरा पुलिस एमजीएम अस्पताल पहुंची। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...