जमशेदपुर, अगस्त 24 -- Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार को सीने में दर्द से तड़पते एक मरीज को 15 मिनट तक कुर्सी और स्ट्रेचर के लिए इंतजार करना पड़ा। थोड़ी देर बार उन्हें परिजन टांगकर इमरजेंसी में ले आए और कुर्सी पर बिठाया। कुछ देर इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, विक्की सिंह (34) मानगो गुरुद्वारा रोड के रहने वाले थे। शुक्रवार रात उनके सीने में दर्द उठने से तबीयत बिगड़ी। शनिवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो उन्हें एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी में ऑटो से लाया गया। वहां उनके परिजनों ने स्ट्रेचर खोजा, लेकिन नहीं मिला। कुछ देर बार परिजन खुद ही अंदर टांगकर लाए और कुर्सी पर बिठाया। डॉक्टरों ने कुर्सी पर ही उनका इलाज शुरू कर दिया। अस्पताल पहुंचने के करीब 40 मिनट बाद उन्हें स्ट्रेचर मिला और उसपर उन्हें लिट...