Jamshedpur News: सीतारामडेरा में सीसीटीवी कैमरा ही चुरा ले गए चोर
जमशेदपुर, सितम्बर 4 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सीतारामडेरा के निर्मलनगर निवासी अमित कुमार के घर लगे तीन सीसीटीवी कैमरों में से दो की चोरी कर ली गई। घटना बुधवार देर रात की है। गुरुवार सुबह अमित को जानकारी मिलने पर सीतारामडेरा थाने में इसकी शिकायत की गई। अमित ने पुलिस को बताया कि देर रात 3 बजे दो चोर आए और सीसीटीवी खोलकर ले गए। हालांकि इससे पहले चोरों की गतिविधि सीसीटीवी में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.