Jamshedpur News: सीतारामडेरा में वृद्धा लापता, बेटी ने जताई अपहरण की आशंका
जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- Jamshedpur News: सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर निवासी उर्मिला देवी बीते 23 दिनों से लापता है। इस मामले को लेकर उर्मिला की बेटी रीना देवी ने रविवार को थाने में उर्मिला देवी के अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार रीना अपनी मां को बीते 16 साल से अपने पास रखी हुई थी। 15 अगस्त को वह काम पर गई थी। शाम को घर लौटने पर मां घर पर नहीं थी। बेटी को भी कोई जानकारी नहीं। आस पास के लोगों ने भी मां को नहीं देखा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.