जमशेदपुर, अगस्त 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। भालूबासा मुखी बस्ती में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच में जुटी है। पहले पक्ष की ओर से भवानी पोतरो ने थाना में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि 29 जुलाई की रात करीब 9.30 बजे आनंद भुइयां, नीली उर्फ बेबी भुइयां, बादल मुखी, रोम मुखी, नलिन मुखी, अभिषेक मुखी, सुकून मुखी समेत अन्य लोग ऑटो और कई मोटरसाइकिल से उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने घर में घुसकर उनके दोनों बेटों सुजल मुखी और वीर मुखी के साथ मारपीट की। शिकायत के अनुसार, सुजल को फाइबर से पीटा गया, जबकि वीर मुखी के साथ चप्पल से मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंची भवानी पोतरो के साथ भी मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया गया है। उनका कहना है कि घटना में सुजल को गंभीर चोटें आईं, ज...