जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देव नगर स्थित सुभाष आश्रम निवासी अरुण सरदार (41) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार देर शाम अरुण का शव फंदे से लटका पाया गया। जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे तत्काल फंदे से उतारकर टीएमएच पहुंचाया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। अरुण की पत्नी मैना सरदार ने बताया कि अरुण कुछ काम नहीं करता था। इसी बात को लेकर वह कुछ दिनों से परेशान रहता था। आर्थिक तंगी के कारण उसने आत्महत्या कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...