Jamshedpur News: सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक संपन्न
जमशेदपुर, अगस्त 23 -- Jamshedpur News: सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक अंजुमन कार्यालय में थाना प्रभारी आनंद मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में सभी लोगों से अपील की गई कि जुलूस को आपसी भाईचारे, शांति एवं सद्भाव के साथ संपन्न कराया जाए तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं निर्देशों का पालन किया जाए।बैठक में मुख्य रूप से अंजुमन के अध्यक्ष मुहम्मद अज़हर अंसारी, सचिव मुहम्मद अरशद, मो. इलियास,जसपाल सिंह जी, शंभू मुखी, मनु मंडल जी, कमाल सर्वर, मुहम्मद महफूज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.