Jamshedpur News: सीतारामडेरा: संपत्ति विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
जमशेदपुर, जुलाई 5 -- Jamshedpur News: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना 28 और 29 जून की रात की बताई जा रही है। सीतारामडेरा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष के जोगिंदर साव ने आरोप लगाया कि पत्नी से मकान अपने नाम कराने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद पत्नी ने मायके वालों को बुला लिया। आरोप है कि भगवान साव, मनोज साव, गोपाल साव, नंदलाल साव, बजरंगी साव, राहुल साव, गोलू साव समेत अन्य लोगों ने हथियार लेकर हमला किया। चाकू मारने के साथ उनके भाई और अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। जोगिंदर साव का कहना है कि पूरी घटना घर के सीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.