Jamshedpur News: सीआरपीएफ हॉकी में ओडिशा सेक्टर ने जीता खिताब
जमशेदपुर, नवम्बर 28 -- Jamshedpur News: वेस्टर्न सेक्टर रहा उपविजेता 19 सेक्टर की टीमों ने लिया हिस्साजमशेदपुर, संवाददाताकेंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के ग्रुप केंद्र, जमशेदपुर द्वारा 26 से 28 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय अंतर-सेक्टर (प्रशासन) हॉकी प्रतियोगिता-2026 का शनिवार को नवल टाटा हॉकी एकेडमी, टेल्को में समापन हुआ। देशभर से सीआरपीएफ के 19 सेक्टर की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला वेस्टर्न सेक्टर और ओडिशा सेक्टर के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष के बाद ओडिशा सेक्टर ने खिताब जीता, जबकि वेस्टर्न सेक्टर उपविजेता रहा।मुख्य अतिथि झारखंड सेक्टर, रांची के महानिरीक्षक साकेत कुमार सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और खेल गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.