Jamshedpur News: सीआइएससीई जोनल स्विमिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ
जमशेदपुर, जुलाई 29 -- Jamshedpur News: मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में मंगलवार को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सीआईएससीई जोनल तैराकी चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। स्कूल की प्राचार्या संगीता सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में जोन भर के 17 विद्यालयों के 70 तैराक छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। इसमें युवा तैराक विभिन्न श्रेणियों में अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन कर रहे हैं। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र, उद्यमी और संस्थापक सैयद अरशद ज़की ने शिरकत की। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चेयरमैन अखिलेश कुमार दुबे, महासचिव लल्ला प्रसाद राय और स्कूल प्रबंध समिति के सदस्यों का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.