जमशेदपुर, सितम्बर 20 -- Jamshedpur News: पूर्व सैनिक और सूचनाधिकार कार्यकर्ता सत्येन्द्र सिंह ने जिले के स्वास्थ्य विभाग में अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जुगसलाई सीएचसी में उन्होंने एक्सरे मशीन खराब होने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। परंतु सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने एक्सरे मशीन को ठीक कराने के बजाय उसके टेक्निशियन को ही पोटका सीएचसी में ट्रांसफर कर दिया। उनका आरोप है कि इस कार्य में जुगसलाई सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर मृत्युंजय धाबरिया की भी मिलीभगत है। इस मामले की शिकायत उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से की है। उनका आरोप है कि जिले के जुगसलाई सीएचसी सहित अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में 15-15 वर्षों से अनेक कर्मचारी जमे हैं, उनका ट्रांसफर नहीं किया जा रहा है। कुछ तो घर से ही नौकरी कर रहे हैं। उनका यह ...