जमशेदपुर, सितम्बर 18 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। एमजीएम थाना क्षेत्र के सिमुलडांगा में गुरुवार शाम सड़क हादसे में स्कूटी सवार 60 वर्षीय तुफैल अहमद की मौत हो गई। वह मानगो के संकोसाई स्थित हयातनगर के रहने वाले थे। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। घटना की जानकारी मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।जानकारी के अनुसार, तुफैल अहमद सिमुलडांगा स्थित अपने गैराज से स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक शोरूम के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों क...