Jamshedpur News: सिदगोड़ा में सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
जमशेदपुर, अगस्त 30 -- Jamshedpur News: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के शिव सिंह बागान के समीप शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में 41 वर्षीय अंजना बाउरी की मौत हो गई। वह बागुनहातु डी ब्लॉक हरिमंदिर के पास रहती थी। अंजना काम के सिलसिले में सिदगोड़ा गई थी। सुबह करीब 10 बजे शिव सिंह बागान के पास सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से अंजना को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच घटना की जानकारी उसके पति गणेश बाउरी को फोन पर दी गई। सूचना मिलते ही गणेश अस्पताल पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद अंजना को मृत घोषित कर दिया।
पत्नी की मौत की खबर पत्नी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.