Jamshedpur News: सिदगोड़ा में ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार
जमशेदपुर, नवम्बर 18 -- Jamshedpur News: जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिदगोड़ा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 52.49 ग्राम ब्राउन शुगर, 10,400 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सीतारामडेरा के बारीडीह बस्ती स्थित दिनकर पथ निवासी 35 वर्षीय अभिषेक भगत उर्फ सूरज गुप्ता, कपाली के रहमत नगर निवासी 20 वर्षीय मो. अरमान और आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी 20 वर्षीय देवेंद्र अंसारी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.