Jamshedpur News: सिदगोड़ा में बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध
जमशेदपुर, अक्टूबर 22 -- Jamshedpur News: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विजय नगर में गुरुवार सुबह बाइक चोरी की घटना सामने आई है। चोर ने इलाके से एक बाइक चोरी कर ली। घटना के बाद बाइक मालिक उसकी तलाश में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि बाइक चोरी करने वाला संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज के आधार पर पुलिस को संदिग्ध की पहचान करने में मदद मिल सकती है।घटना के बाद बाइक मालिक अपने स्तर से बाइक का पता लगाने का प्रयास कर रहा है। लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को चोरी हुई बाइक या संदिग्ध व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो सिदगोड़ा थाना पुलिस को इसकी सूचना दें, ताकि बाइक बरामद करने और आरोपी तक पहुंचने में मदद मिल सके। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सिटी स्टाइल मॉल से बाइक चोरी, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.